आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनका CIBIL स्कोर खराब होता या जिन्होंने पहले कभी बैंक या किसी ऐप से लोन नहीं लिया होता। ऐसे में सबसे आम सवाल यही पूछते है कि क्या mPokket बिना CIBIL स्कोर के लोन देता है या नही देता। इस article में बिना किसी झूठे वादे के साथ आपको ground reality बताई जा रही है ताकि आप लोन लेने के लिए एक दम सही फैसला ले सकें।
सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि mPokket केवल CIBIL स्कोर पर ही निर्भर नहीं करता, बल्कि user की पूरी profile देखकर फैसला करता है।
बिना CIBIL स्कोर के लोन कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
अगर आपका CIBIL स्कोर नहीं बना है, तब भी mPokket से छोटा लोन मिल सकता है, खासकर तब जब आप पहली बार app इस्तेमाल कर रहे हों। ऐसे मामलों में mPokket शुरुआत में Level Up Loan देता है, जो आमतौर पर ₹1,000 से शुरू होता है। यह एक तरह का trial loan होता है, जिससे app यह देखता है कि आप समय पर repayment करते हैं या नहीं।
अगर आपकी KYC सही है, PAN valid है और आपने कोई fake जानकारी नहीं दी है, तो बिना CIBIL स्कोर के भी loan मिलने की संभावना रहती है।
छोटा लोन लेकर CIBIL स्कोर कैसे बढ़ाएं?
बहुत कम लोग जानते हैं कि छोटा लोन CIBIL स्कोर सुधारने का सबसे आसान तरीका होता है। जब आप mPokket से छोटा लोन लेते हैं और उसे समय पर बिना किसी delay के पूरी राशि के साथ repay या भुगतान कर देते हैं, तो यह आपकी credit history में positive record बनाता है।
2–3 बार ऐसा करने के बाद आपका CIBIL स्कोर बनना शुरू हो जाता है और अगली बार loan approval आसान हो जाता है। loan amount भी धीरे-धीरे बढ़ सकता है, यही वजह है कि mPokket पहले छोटा लोन देता है, बड़ा नहीं।
बिना CIBIL के लोन क्यों reject हो सकता है?
बहुत से लोग सोचते हैं कि loan सिर्फ इसलिए reject हुआ क्योंकि CIBIL नहीं है, लेकिन असल में इसके पीछे और भी कारण होते हैं। अगर PAN card और bank details आपस में match नहीं करतीं, तो loan reject हो सकता है।
इसी तरह अगर आपने बार-बार अलग-अलग loan apps पर apply किया है, तो system आपको risky user मान लेता है। Incomplete KYC, unclear documents या गलत personal details भी rejection की बड़ी वजह होती हैं।
इसके अलावा अगर आपने पहले किसी app में EMI late की है, तो बिना CIBIL होने के बावजूद loan reject हो सकता है।
600 CIBIL स्कोर पर लोन कहां से मिल सकता है?
अगर आपका CIBIL स्कोर करीब 600 के आसपास है, तो यह low माना जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको कहीं से लोन नहीं मिलेगा।
इस level के CIBIL पर:
Banks अक्सर लोन नहीं देतीं, लेकिन mPokket जैसे instant loan apps छोटा amount offer कर सकते हैं। Interest थोड़ा ज़्यादा हो सकता है, लेकिन अगर आप समय पर repayment करते हैं, तो आगे चलकर बेहतर offers मिलने लगते हैं और CIBIL स्कोर भी improve होता है।
जरूरी सलाह जो आपको नुकसान से बचाएगी
अगर आप बिना CIBIL या कम CIBIL स्कोर पर loan लेना चाहते हैं, तो:
बार-बार loan apply न करें
Fake promises वाली sites से दूर रहें
छोटा loan लेकर उसे समय पर चुकाएं
Patience रखें
यही तरीका long-term में safe और फायदेमंद रहता है।
निष्कर्ष
आप बिना सिबिल स्कोर के लोन लेना चाहते है तो आपके लिए बैंक नहीं सिर्फ NBFC अप्रूव्ड ऐप से ही मिल सकता है। Mpokket ऐप से बिना सिबिल स्कोर छोटा लोन मिल सकता है लेकिन इसका दावा नहीं किया जा सकता। बल्कि आपकी प्रोफाइल पर भी depend करता है।
FAQ:
1. क्या mPokket बिना CIBIL स्कोर के लोन देता है?
हाँ, पहली बार छोटे अमाउंट का लोन मिल सकता है।
2. बिना CIBIL के mPokket से कितना लोन मिल सकता है?
आमतौर पर ₹1,000 से ₹3,000 तक।
3. छोटा लोन लेने से CIBIL स्कोर बढ़ता है क्या?
हाँ, समय पर repayment करने से स्कोर बनना शुरू होता है।
4. बिना CIBIL के लोन क्यों reject हो जाता है?
गलत KYC, PAN mismatch या बार-बार apply करने से।
5. 600 CIBIL स्कोर पर mPokket से लोन मिल सकता है?
हाँ, लेकिन अमाउंट छोटा होता है।

मैं Rupender हूँ। इस वेबसाइट पर बैंकिंग, लोन, डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल जानकारी से जुड़े लेख सरल भाषा में साझा किए जाते हैं।
NowLoan.in का उद्देश्य लोगों को सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है ताकि वे बेहतर वित्तीय निर्णय ले सकें।