बढ़ते युग के कारण आज बैंक खाते में मोबाइल लिंक (जुड़ना) बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि बैंक आपके मोबाइल से ही पूरी जानकारी को वेरिफाई करता है। लेकिन कई खाताधारकों के साथ एक समस्या सामने आती है कि उनका मेबाइल नंबर गलत लिंक हो गया। आज इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी के साथ बताया जाएगा कि कैसे अपने बैंक खाते में मोबाइल नंबर बदलना है।
Bank Account Me Mobile Number Update करना क्यों जरूरी है?
अगर बैंक अकाउंट में सही मोबाइल नंबर नहीं जुड़ा है तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे OTP न आना, UPI transaction fail होना, ATM से जुड़ी जानकारी न मिलना या fraud होने पर alert न मिलना। इसलिए बैंक रिकॉर्ड में हमेशा आपका active और सही mobile number होना चाहिए।
Online Bank Account Me Mobile Number कैसे बदले?
अगर आपके पास बैंक की Net Banking या Mobile Banking सुविधा चालू है, तो आप घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
1. सबसे पहले बैंक की official website या mobile app पर login करें। Login करने के बाद आपको Profile, Settings या My Account जैसा option दिखेगा। वहाँ जाकर “Update Mobile Number” या “Change Registered Mobile Number” वाला option चुनें।
2. अब यहाँ आपको नया मोबाइल नंबर डालना होगा। नंबर डालने के बाद बैंक आपकी पहचान verify करने के लिए OTP भेजता है। कई बैंकों में OTP पुराने नंबर पर आता है, जबकि कुछ बैंकों में registered email या debit card details से verification होती है।
3. OTP सही डालने के बाद request submit कर दी जाती है। आमतौर पर 24 से 72 घंटे के अंदर आपका नया मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से जुड़ जाता है।
ATM Se Bank Account Me Mobile Number कैसे चेंज होगा?
अगर आपके पास Net Banking नहीं है, तब भी आप ATM की मदद से मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।
ATM मशीन पर जाकर अपना Debit Card डालें और PIN डालें। इसके बाद “Register Mobile Number” या “Update Mobile Number” का option चुनें। अब अपना नया मोबाइल नंबर डालें।
कुछ ही देर में बैंक की तरफ से confirmation SMS आ जाता है और आपका नंबर update हो जाता है। यह तरीका ज़्यादातर सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंकों में काम करता है।
Bank Branch Me Jaakar Mobile Number Change कैसे करें?
अगर ऑनलाइन या ATM से मोबाइल नंबर change नहीं हो पा रहा है, तो सबसे safe तरीका है बैंक ब्रांच जाना।
आपको अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर एक mobile number update form भरना होता है। इसके साथ अपना आधार कार्ड, PAN कार्ड या पासबुक की copy जमा करनी पड़ती है। बैंक कर्मचारी आपकी details verify करने के बाद सिस्टम में नया मोबाइल नंबर update कर देते हैं।
अक्सर 1 से 3 working days में मोबाइल नंबर activate हो जाता है।
Aadhaar Se Linked Bank Account Me Mobile Number Change कैसे करना होगा?
अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है, तो कई बार बैंक आधार database से भी मोबाइल नंबर update करता है। ऐसे में पहले यह सुनिश्चित करें कि आधार में भी आपका नया मोबाइल नंबर update हो।
आधार में नंबर बदलने के बाद बैंक में जाकर या Net Banking के ज़रिए request करने पर update जल्दी हो जाता है।
Mobile Number Change होने में कितना समय लगता है?
Mobile number update होने में अलग-अलग बैंकों में अलग समय लग सकता है।
Online या ATM से किया गया update कई बार same day में हो जाता है।
Branch से कराया गया update आमतौर पर 1–3 working days लेता है।
Mobile Number Update करते समय ध्यान रखें वाली जरूरी बात?
हमेशा वही मोबाइल नंबर दें जो चालू हो और आपके पास हो। OTP आने तक फोन switch off न रखें। अगर पुराने नंबर पर OTP आना ज़रूरी है और वह बंद हो चुका है, तो सीधे बैंक ब्रांच जाएँ। किसी third-party website या agent को अपनी बैंक details न दें।
निष्कर्ष
दोस्तों अगर आपके बैंक अकाउंट में गलत मोबाइल नंबर जुड़ा गया है, तो आप डरो मत। क्योंकि आप उसे ऑनलाइन ही बदले सकते है लेकिन उसे बदलना बहुत ज़रूरी है। आप चाहें तो ऑनलाइन, ATM या बैंक ब्रांच – तीनों तरीकों से मोबाइल नंबर update कर सकते हैं। सही मोबाइल नंबर जुड़ा होने से आपकी banking सुरक्षित भी रहती है और सभी सुविधाएँ बिना रुकावट मिलती हैं।
FAQ;
1.Bank account me mobile number change karne ka charge lagta hai?
नहीं, ज़्यादातर बैंकों में यह सुविधा बिल्कुल free होती है।
2. Agar purana mobile number band ho gaya ho to kya kare?
ऐसी स्थिति में आपको बैंक ब्रांच जाकर KYC के साथ request देनी होगी।
3. Mobile number update hone ka message kab aata hai?
Update complete होने पर बैंक SMS के ज़रिए confirmation भेजता है।
4. Kya sabhi bank me online mobile number change hota hai?
नहीं, कुछ बैंकों में यह सुविधा सिर्फ ATM या branch से ही मिलती है।
5. Galat mobile number hone se UPI band ho sakta hai?
जी बिल्कुल गलत या inactive नंबर होने पर UPI transaction में problem आती है।

मैं Rupender हूँ। इस वेबसाइट पर बैंकिंग, लोन, डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल जानकारी से जुड़े लेख सरल भाषा में साझा किए जाते हैं।
NowLoan.in का उद्देश्य लोगों को सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है ताकि वे बेहतर वित्तीय निर्णय ले सकें।