बैंक ट्रांजेक्शन फेल हो जाए तो पैसा कब मिलेगा? पूरी जानकारी

आज के चलते समय के अनुसार UPI, नेट बैंकिंग, ATM और मोबाइल बैंकिंग से पैसा भेजना आम बात सी हो गई है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पैसा भेजते समय ट्रांजेक्शन फेल दिखा देता है और पैसा अकाउंट से कट भी जाता है। ऐसे में सबसे पहला सवाल यही होता है कि बैंक ट्रांजेक्शन फेल हो जाए तो पैसा कब मिलेगा और क्या करना चाहिए।

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। नीचे पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

बैंक ट्रांजेक्शन फेल क्यों हो जाता है?

बैंक ट्रांजेक्शन फेल होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार बैंक सर्वर डाउन होता है, कभी इंटरनेट कनेक्शन कमजोर होता है, तो कभी सामने वाले बैंक की तरफ से दिक्कत आ जाती है। UPI में भी पीक टाइम पर सर्वर लोड की वजह से ट्रांजेक्शन अटक जाता है। कुछ मामलों में बैंक की सुरक्षा जांच के कारण भी ट्रांजेक्शन अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है।

ट्रांजेक्शन फेल होने पर पैसा कट जाए तो क्या होता है?

जब ट्रांजेक्शन फेल होता है और पैसा कट जाता है, तो वह पैसा बैंक के पास होल्ड में चला जाता है। इसका मतलब यह नहीं कि पैसा चला गया है। बैंक पहले यह जांच करता है कि पैसा रिसीवर तक पहुंचा या नहीं। अगर पैसा रिसीवर तक नहीं पहुंचा है, तो बैंक खुद ही उस पैसे को आपके अकाउंट में वापस भेज देता है।

बैंक ट्रांजेक्शन फेल हो जाए तो पैसा कब मिलेगा?

यह सबसे ज़रूरी सवाल है। अधिकतर मामलों में UPI ट्रांजेक्शन में पैसा 24 घंटे के अंदर वापस आ जाता है। कई बार 2 से 3 working days भी लग सकते हैं, कुछ बैंक और ऐप में यह समय 5 working days तक हो सकता है। RBI के नियमों के अनुसार, अगर तय समय में पैसा वापस नहीं आता है, तो बैंक को जवाब देना जरूरी होता है।

UPI ट्रांजेक्शन फेल होने पर पैसा कितने दिन में वापस आता है?

UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) में आमतौर पर पैसा T+1 या T+2 दिन में वापस आ जाता है। अगर 3 दिन से ज्यादा हो जाए और पैसा न आए, तो आपको शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

ATM ट्रांजेक्शन फेल हो जाए तो पैसा कब मिलता है?

अगर ATM से पैसा निकालते समय पैसा नहीं निकला लेकिन अकाउंट से कट गया, तो अधिकतर मामलों में पैसा 5 से 7 working days में वापस आ जाता है। कुछ पुराने ATM या अलग बैंक के ATM में 7 से 10 दिन भी लग सकते हैं अगर 10 दिन बाद भी पैसा न आए, तो बैंक में शिकायत करना जरूरी हो जाता है।

नेट बैंकिंग या IMPS फेल होने पर पैसा कब आएगा?

IMPS और नेट बैंकिंग ट्रांजेक्शन में पैसा आमतौर पर 24 घंटे से 3 working days के अंदर वापस मिल जाता है। अगर ट्रांजेक्शन स्टेटस “Pending” दिखा रहा है, तो थोड़ा इंतजार करना सही रहता है।

ट्रांजेक्शन फेल होने पर शिकायत कैसे करें?

अगर तय समय में पैसा वापस नहीं आता, तो आपको शिकायत करनी चाहिए। आप यह शिकायत कर सकते हैं। बैंक की मोबाइल ऐप या वेबसाइट से कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके और बैंक ब्रांच जाकर UPI ऐप के “Help” या “Support” सेक्शन से शिकायत करते समय ट्रांजेक्शन ID, तारीख और अमाउंट अपने पास रखें।

RBI में शिकायत कब करनी चाहिए?

अगर आपने बैंक या ऐप में शिकायत कर दी है और 30 दिन तक कोई समाधान नहीं मिला, तो आप RBI Banking Ombudsman में शिकायत कर सकते हैं। यह आखिरी और मजबूत तरीका होता है।

ट्रांजेक्शन फेल होने पर क्या न करें?

कई लोग घबराकर उसी समय बार-बार पैसा भेजने लगते हैं, जिससे समस्या और बढ़ सकती है। जब तक पहला ट्रांजेक्शन क्लियर न हो जाए, दोबारा ट्रांजेक्शन करने से बचना चाहिए।

भविष्य में ट्रांजेक्शन फेल होने से कैसे बचें?

हमेशा अच्छा इंटरनेट कनेक्शन रखें, सही समय पर ट्रांजेक्शन करें और एक ही समय में बहुत ज्यादा बार कोशिश न करें। UPI ऐप और बैंक ऐप को अपडेट रखना भी जरूरी होता है।

निष्कर्ष

दोस्तों अगर आपका भी बैंक ट्रांजेक्शन फेल हो गया  और पैसा कट गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है।क्योंकि ज्यादातर मामलों में पैसा अपने आप वापस आ जाता है। लेकिन समय ज्यादा लग रहा है, तो सही तरीके और सही जगह पर शिकायत करें तो पैसा जल्दी वापिस आ सकता है।

FAQ;

1: बैंक ट्रांजेक्शन फेल हो जाए तो पैसा कितने दिन में मिलता है?

आमतौर पर 1 से 5 working days में पैसा वापस मिल जाता है।

2 : UPI फेल होने पर पैसा नहीं आए तो क्या करें?

UPI ऐप में शिकायत करें और जरूरत पड़े तो बैंक से संपर्क करें।

3 : ATM से पैसा नहीं निकला लेकिन कट गया, क्या करें?

5–7 दिन इंतजार करें, फिर बैंक में शिकायत दर्ज करें।

4 : क्या पैसा हमेशा वापस आता है?

अगर पैसा रिसीवर तक नहीं पहुंचा है तो बैंक वापस करता है।

Leave a Comment

 Click this button or press Ctrl+G to toggle between multilang and English