आज के युग में बढ़ती टेक्नोलॉज के साथ आपका मोबाइल नंबर अकाउंट (बैंक खाते) में जुड़ा होना बहुत ज़रूरी हो गया है। क्योंकि OTP, UPI, SMS अलर्ट, नेट बैंकिंग जैसी सभी सुविधाएँ उसी मोबाइल नंबर पर निर्भर करती हैं। लेकिन कई बार हमें खुद याद नहीं रहता कि हमारे बैंक खाते में कौन-सा मोबाइल नंबर रजिस्टर है। ऐसे में लोग सवाल पूछते है कि “बैंक खाते में मोबाइल नंबर कैसे पता करें”। अगर आप भी यही जानना चाहते हैं, तो आपको इस लेख में step by step पुरी जानकारी नीचे दी गई। जिसकी मदद से आप ये जान सकते है।
बैंक खाते में मोबाइल नंबर जानना क्यों ज़रूरी होता है?
बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कई कामों में होता है। जैसे – बैलेंस चेक करना, ATM से पैसा निकालना, UPI इस्तेमाल करना, अकाउंट अलर्ट पाना और ऑनलाइन बैंकिंग करना। अगर गलत या पुराना नंबर जुड़ा हो, तो OTP नहीं आएगा और कई बार आपका काम अटक सकता है।
पासबुक से मोबाइल नंबर कैसे पता करें?
सबसे आसान तरीका है अपनी बैंक पासबुक देखना।कई बैंकों में पासबुक के पहले या आखिरी पेज पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिखा होता है। अगर आपकी पासबुक अपडेट है, तो वहाँ आपको मोबाइल नंबर का कुछ हिस्सा (जैसे आखिरी 3–4 अंक) दिखाई दे सकता है।
बैंक शाखा जाकर मोबाइल नंबर कैसे पता करें?
अगर पासबुक में नंबर नहीं दिख रहा, तो आप सीधे अपनी बैंक ब्रांच जा सकते हैं।
ब्रांच में जाकर:
अपना अकाउंट नंबर बताइए
पहचान के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड दिखाइए
कर्मचारी से कहिए कि “मेरे खाते में कौन-सा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है”
बैंक कर्मचारी आपको तुरंत सही जानकारी बता देंगे।
ATM मशीन से मोबाइल नंबर कैसे पता करें?
कुछ बैंकों में ATM के ज़रिये भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जानकारी मिल जाती है।
आप ATM कार्ड डालकर:
भाषा चुनें
“Register Mobile Number” या “Update Mobile Number” वाला ऑप्शन खोलें। कई बार स्क्रीन पर पुराने नंबर के कुछ अंक दिख जाते हैं, जिससे आप पहचान सकते हैं कि कौन-सा नंबर जुड़ा है।
Missed Call से मोबाइल नंबर कैसे पता करें?
अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड है, तो आप बैलेंस इन्क्वायरी के लिए बैंक के Missed Call नंबर पर कॉल कर सकते हैं। अगर उसी नंबर से कॉल करने पर SMS अलर्ट आ जाता है, तो समझ जाइए वही नंबर बैंक में रजिस्टर्ड है।
उदाहरण के लिए:
SBI: 09223766666
PNB: 1800 180 2223
अगर SMS उसी नंबर पर आए, तो वही आपका रजिस्टर्ड नंबर है।
Net Banking से मोबाइल नंबर कैसे देखें?
अगर आपके पास नेट बैंकिंग चालू है, तो लॉगिन करके प्रोफाइल सेक्शन में जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देखा जा सकता है। अक्सर “Profile”, “Personal Details” या “Update Contact Details” वाले ऑप्शन में मोबाइल नंबर दिख जाता है।
UPI ऐप से मोबाइल नंबर कैसे पता करें?
अगर आप Google Pay, PhonePe या Paytm इस्तेमाल करते हैं, तो:
ऐप खोलिए
बैंक अकाउंट सेक्शन में जाइए
अकाउंट डिटेल्स में कई बार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का कुछ हिस्सा दिख जाता है। इससे आप पहचान सकते हैं कि कौन-सा नंबर बैंक में जुड़ा है।
अगर bank में मोबाइल नंबर बदलना हो तो क्या करें?
अगर आपको पता चल जाए कि गलत या पुराना नंबर जुड़ा है, तो आप बैंक ब्रांच में जाकर नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं।
इसके लिए आमतौर पर:
आधार कार्ड
बैंक अकाउंट नंबर
मोबाइल नंबर अपडेट फॉर्म
की ज़रूरत होती है।
अपडेट होने के बाद नया नंबर सभी बैंक सेवाओं में काम करने लगेगा।
बैंक खाते में मोबाइल नंबर पता न चले तो क्या करें?
अगर ऊपर बताए गए किसी भी तरीके से जानकारी नहीं मिल रही है, तो सबसे सुरक्षित तरीका है। सीधे बैंक ब्रांच जाकर अकाउंट वेरिफिकेशन करवाना। यही तरीका सबसे भरोसेमंद माना जाता है।
निष्कर्ष
दोस्तों अगर आपको भी ये जानकारी होनी चाहिए कि बैंक खाते में मोबाइल नंबर कौनसा लिंक है। तो आप इन सब से पासबुक, बैंक ब्रांच, ATM, मिस्ड कॉल और नेट बैंकिंग ये सभी आसान तरीके हैं। मोबाइल नंबर को सही अपने खाते में लिंक हो या नहीं। क्योंकि आज की बैंकिंग उसी पर चलती है।
FAQ:
1: क्या बिना बैंक जाए मोबाइल नंबर पता चल सकता है?
हाँ, कई बार पासबुक, मिस्ड कॉल या नेट बैंकिंग से पता चल सकता है।
2: क्या ATM से मोबाइल नंबर देखा जा सकता है?
कुछ बैंकों में मोबाइल नंबर का आंशिक हिस्सा ATM पर दिख जाता है।
3: मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर 24 से 48 घंटे में अपडेट हो जाता है।
4: क्या बिना आधार के मोबाइल नंबर बदला जा सकता है?
कुछ बैंकों में पहचान पत्र से भी अपडेट हो जाता है, लेकिन आधार ज़्यादा आसान रहता है।
5: गलत मोबाइल नंबर होने से क्या दिक्कत आती है?
OTP नहीं आएगा, UPI काम नहीं करेगा और बैंक अलर्ट नहीं मिलेंगे।

मैं Rupender हूँ। इस वेबसाइट पर बैंकिंग, लोन, डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल जानकारी से जुड़े लेख सरल भाषा में साझा किए जाते हैं।
NowLoan.in का उद्देश्य लोगों को सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है ताकि वे बेहतर वित्तीय निर्णय ले सकें।